Press "Enter" to skip to content

लोकसेवा केंद्र के चोरों ने ताले चटकाए, कम्प्यूटर व अन्य सामान किया चोरी

शिवपुरी। पिछोर जनपद पंचायत के पीछे स्थित नवीन बिल्डिंग में संचालित लोक सेवा केंद्र के कार्यालय के ताले रात्रि में कोई अज्ञात चोर तोड़कर वहां से दो कंप्यूटर, यूपीएस, मॉनिटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिसकी जानकारी आज सुबह केंद्र प्रभारी मनीष गुप्ता को लगी जिसने चोरी की सूचना पुलिस को दी, लेकिन दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिस कारण लोक सेवा केंद्र के कर्मचारी केंद्र के बाहर बैठकर पुलिस का इंतजार करते रहे। लोकसेवा केंद्र पर काम न होने के कारण जनता भी परेशान होती रही। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!