शिवपुरी। शहर के गीता पब्लिक स्कूल और शिशुकुंज विद्यालय में विद्यालय संचालक पवन शर्मा के निर्देशन में पं.जवाहर लाल नेहरू जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पं.चाचा नेहरू बनकर देश के नाम संदेश दिया और देश के उन बलिदानियों को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण-प्रण देकर देश की स्वतंत्रता में योगदान दिया। इसके अलावा बच्चों ने सुपर पॉवर सुपरमैन, सभी संप्रदायों के धर्मरक्षा हेतु रक्षक बनना, जाति-धर्म के भेद मिटाकर एकता का संदेश देना, मिक्की माउस, पर्यावरण संरक्षण देने हेतु पेड़-पौधे बनना, चाचा नेहरू के रूप में देश के नाम संदेश देना आदि विभिन्न कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा स्कूली छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से चाचा नेहरू पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई।






Be First to Comment