Press "Enter" to skip to content

यूरिया खाद-सोसायटी कर्मचारी नही बाँट पा रहे खाद,मौके पर तैनात पुलिस ने उठाई जिम्मेदारी

बदरवास।जिले में यूरिया खाद की रैक देरी से आने की वजह से किसान बड़ी संख्या में गोदामों पर पहुंच रहे हैं। बदरवास में बुधवार को खाद नहीं मिल पाने की वजह से गुरुवार को खाद बंटना शुरू हुई। जिससे बड़ी संख्या में किसान गोदाम पर पहुंच गए। मार्कफेड गोदाम पर यूरिया खाद के लिए भीड़ अधिक थी, इसलिए सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस वालों को किसानों के आधार कार्ड स्वयं ही लेना पड़े। इसके बाद एक-एक कर किसानों को खाद उपलब्ध करवाई। सोसायटी की तरफ से खाद वितरित करने अतिरिक्त लोगों की व्यवस्था नहीं की जा रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ रही है। सुरक्षा छोड़कर सोसायटी कर्मचारियों का काम पुलिस वालों को करना पड़ रहा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!