
प्याज की चोरी करने से रोकने से रोकने पर दिया वारदात को अंजाम
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा और सिंघराई के बीच स्थित खेत में एक महिला अपनी प्याज की रखवाली कर रही थी तभी एक युवक आया और प्याज को भरकर ले जाने लगा, जब महिला ने विरोध किया तो उक्त युवक ने महिला के कान के सोने के फूल एवं सोने की माला छीन ली और भाग खड़ा हुआ। बताया जाता रहा है कि उक्त युवक ग्राम सिंघराई के सरपंच का छोटा भाई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मोहरा निवासी चंदनिया पत्नी बिरजू लाल धाकड दोपहर के समय अपने खेत पर प्याज की रखवाली कर रही थी तभी सिंघराई निवासी तजिया परिहार और और बिना कुछ कहे सुने प्याज को भरकर ले जाने लगा जब महिला ने तजिया को प्याज भरने से रोका तो तजिया ने महिला के कान के फूल एवं माला छीन ली और मौके से खड़ा हुआ। महिला ने घटना की शिकायत कोलारस थाने पहुंचकर दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 382 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि उक्त युवक ग्राम पंचायत सिंघराई के सरपंच का भाई और इसके द्वारा इस तरह की वारदात पहले भी अंजाम दी जा चुकी हैं।






Be First to Comment