Press "Enter" to skip to content

दो बार ट्रेन से कूदने की कोशिश की

Image result for ट्रेन

ग्वालियर,ग्वालियर से शटल पैसेंजर में सवार हुई एक नवविवाहिता ने गुरुवार शाम को
चलती ट्रेन से दो बार छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पहले तो दो
युवकों ने इसके बाद एक महिला ने पकड़ लिया। रायरू में आरपीएफ स्टाफ को युवती
को सौंप दिया तो यहां युवती ने रेलवे ट्रैक पर हंगामा किया। एक घंटे तक
हंगामा करने के बाद किसी तरह उसने अपना नाम, पता बताया। जब पड़ताल की तो पता
लगा कि महिला के गायब होने पर उसके परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई है।
इस घटना के चलते शटल पैसेंजर रायरू में एक घंटे खड़ी रही।
ग्वालियर
से चलकर आगरा जाने वाली शटल पैसेंजर गुरुवार को आधा घंटा देर से ग्वालियर
से रवाना हुई थी। ट्रेन के इंजन के बाद चौथे कोच में एक महिला भी सवार हुई
थी। महिला टॉयलेट के पास गैलरी में खड़ी थी। गेट पर ही ग्वालियर-मुरैना के
बीच अप डाउन करने वाले दो युवक खड़े थे। बिरलानगर रेलवे स्टेशन के आगे जैसे
ही ट्रेन निकली तो अचानक महिला ने युवकों से हटने को कहा।
एक युवक
पीछे हट गया और महिला गेट पर आई। वह छलांग लगाने वाली थी कि उसे युवकों ने
हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। युवती ने बचाने पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया और
बोलने लगी कि उसे आत्महत्या करनी है। युवक व अन्य यात्री उसे कोच के अंदर
लेकर आए। यहां चेन पुलिंग कर ट्रेन भी रोकी गई। महिला यहां शांत हो गई और
एक सीट पर बैठ गई। उसे यहां उतरने को कहा तो बोली कि वह अपने मामा के यहां
जाएगी।
इसके बाद रायरू स्टेशन आने वाला था तभी मौका पाकर फिर से वह
गेट की तरफ भागने लगी तो एक महिला ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन
रायरू पहुंची तो यात्रियों ने उसे नीचे उतारा। यहां आरपीएफ स्टाफ खड़ा हुआ
था। इसके बाद लोगों ने आरपीएफ स्टाफ को पूरी जानकारी दी। आरपीएफ स्टाफ ने
युवती को नाम, पता बताने को कहा तो वह हंगामा करने लगी और बार-बार ट्रैक पर
भागने लगी। युवती को नियंत्रित करने में एक घंटा लग गया।
इसके बाद
उसने अपना नाम, पता, पिता, पति का नाम बताया। पिता का मोबाइल नंबर बताया,
जिस पर आरपीएफ स्टाफ ने सम्पर्क किया तो पिता ने बताया कि महिला गुरुवार
दोपहर से गायब है। उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी ग्वालियर थाने में दर्ज
कराई गई है। महिला का मायका किलागेट स्थित घासमंडी में हथियापौर क्षेत्र
बताया गया है। महिला की शादी सबलगढ़ में हुई है और रक्षाबंधन पर वह अपने घर
आई थी। आरपीएफ स्टाफ ने ग्वालियर थाना पुलिस को सूचना दी, तब जाकर परिजन और
पुलिस वहां पहुंची। यहां महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
तीन महीने पहले हुई है शादी
महिला
के बारे में बताया गया है कि उसकी शादी तीन माह पहले ही हुई है। शादी होने
के बाद से ही वह परेशान रहती थी। आत्महत्या क्यों कर रही थी, इस बारे में
कुछ पता नहीं चला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!