Press "Enter" to skip to content

नेहरू युवा केन्द्र ने मनाई गांधी जयंती, श्रमदान कर ली स्वच्छता की शपथ

शिवपुरीे। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा नरवर में आयोजित महात्मागांधी की 150 वी वर्ष गांठ के शुभारम्भ अवसर पर  गांधी जयन्ति पर बोलते हुए भाजपा नरवर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा गांधी जी ने स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का सपना देखा था  आज उनके उस सपने को पूरा करने का बीढा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उठाया है लेकिन जब तक हम सबकि इसमें भागीदारी नहीं रहेगी विशेषकर युवा वर्ग की तब तक हम स्वच्छ भारत व समृद्व भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते। उक्त  विचार  धर्मेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए। नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय ने भी गांधीजी के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया। राजेन्द्र विजयवर्गीय ने गांधी जयन्ति व सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होने युवाओं से आव्हान किया आज हम देश में छुआछूत जैसी भयानक बीमारी को दूर करने में अपना योगदान दें। राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा आज से पूरे भारत में महात्मा गांधी जी की 150 वी वर्ष गांठ का शुभारम्भ हो रहा है जो 2 अक्टूबर 2019 तक चलेगा। इस अवसर पर छात्रावास परिसर के आसपास कर श्रमदान किया गया व कार्यक्रम स्थल से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली गई जिसमें युवाओं ने स्वच्छता, मतदाता जागरूकता आदि के नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई व बापू के भजनों का गायन किया। कार्यक्रम के अन्त में मयंक लक्षकार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!