करैरा। एसडीएम अंकित अस्थाना के निर्देश पर तहसीलदार नवनीत शर्मा ने ग्राम निचरोली एवं ग्राम टोडा पिछोर मे विद्यालय की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निचरौली के सरपंच पति द्वारा स्कूल के खेल मैदान पर 12 हजार वर्ग फुट भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे आज तहसीलदार की टीम ने जेसीबी से तुडवाया गया। वही दूसरी ओर ग्राम टोडा पिछोर के हाई स्कूल की एक हेक्टेयर भूमि पर गांव के दब्ंागों द्वारा कब्जा कर लिया था। जिसे आज हटवाया गया व अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गयी की भविष्य मे पुनरावृृति की गयी तो दण्डात्मक कार्यवाई की जायेगी।






Be First to Comment