समाज बंधुओं ने रखे अपने अपने विचार
सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह पर हुई चर्चा
शिवपुरी। पाल बघेल समाज की एक आवश्यक बैठक आज बैराड़ की बघेल धर्मशाला पर आयोजित की गई। इस बैठक में बैराड़ के ऊंची खरई पर 29 अप्रैल को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में शिवपुरी की युवा टीम ने भी शिरकत की। युवा टीम ने 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
पाल बघेल समाज द्वारा हर वर्ष शिवपुरी, बैराड़ और कोलारस में विवाह सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं। इसी क्रम में 29 अप्रैल को बैराड़ में आयोजित होने वाले सम्मेलन हेतु एक बैठक का आयोजन बघेल धर्मशाला बैराड़ में रखी गई। बैठक में शिवपुरी से पहुंचे एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने 31 मई को आयोजित होने वाले लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। पत्रकार नेपाल सिंह ने भी सम्मेलन समिति को गत वर्षो में आयोजित किया भव्य सम्मेलनों के लिए बधाई दी और सभी से 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने की अपील की। बैठक में नीरज पाल, रघुवीर पाल और होतम पाल ने भी अपने विचार रखे। शिक्षक ब्रजलाल ने भी समाज बंधुओं से समाज के प्रत्येक कार्यक्रम को शामिल होने की बात हुई। बैठक में सम्मेलन समिति के अद्यक्ष नेकसिया पाल, खरगू पाल, भीकाराम पाल, मिश्री पाल, विद्याराम पाल, लाखन पाल, बनवारी पाल, सुनील, लक्ष्मण, मुकेश, दीवान, पुरुषोत्तम, प्रशान्त पाल आदि मौजूद थे।






Be First to Comment