शिवपुरी। आज सुबह 5.30 बजे एबी रोड़ पर भैया होटल के नजदीक ट्रक और बुलेरो गाड़ी की टक्कर में बुलेरो चालक रामवीर कुशवाह पुत्र कमललाल कुशवाह निवासी जगतपुर की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 केसी 4573 गुना से शिवपुरी की ओर आ रहा था जबकि बुलेरो में सवार मृतक रामवीर कुशवाह शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था। सुबह-सुबह तेज कोहरा था और दोनों वाहन काफी तेज गति में थे जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बुलेरो सवार की मौत हो गई।





Be First to Comment