Press "Enter" to skip to content

भारत विकास परिषद की शानदार रैली समपन्न…..

भारत विकास परिषद की शानदार रैली समपन्न…..
शिवपुरी ।। स्वतंत्रता दिवस पर आज भारत विकास परिषद द्वारा  c.r.p.f. के प्रतिष्ठित आतंकवाद एंव प्रति विद्रोहिता स्कूल  के  200 से अधिक कमान्डो के सहयोग से एक शानदार रैली का आयोजन किया गया।इस रैली को पुलिस कप्तान सुनील पांडे और कमान्डेट crpf जगदीश बलाई के द्वारा फ्लेग दिखाकर रवाना किय।इस अवसर पर एडी.एस.पी. कमल मौर्य,मानव अधिकार आयोग के डिस्ट्रिक्ट कारडीनेटर आलोक एम.इन्दौरिया, जिला महिला सशक्त्तीकरण अधिकारी ओ.पी.पांडे विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित थे। हैप्पी डेज स्कूल के छात्र,भाविप के सदस्य,सदस्यायें और हथियार बन्द कमान्डो के जलूस ने पूरे नगर मै देश प्रेम का एक नया जुनून भर दिया। आगे खुली जीप मै कमान्डो, देश प्रेम की धुन पर बैन्ड की धुन पर भारत माता की जय के नारे लगाते युवा,crpf के कमान्डो का जगह जगह पुष्प वर्षा ,जलपान से स्वागत हुआ।इस रैली मे पुलिस कप्तान सुनील पांडे,कमान्डेट बलाई,एडी.एस.पी.कमल मौर्य,आलोक एम इन्दौरिया,श्री पांडे भी साथ साथ चले।इस रैली को सफल बनाने मै राजेश जैन प्रेम स्वीट,हरिओम अग्रवाल, सुरेश बंसल,पंकज भंडावत,राज कुमार बंसल,का अनन्य सहयोग रहा.। समापन पर राजू भाई प्रेम स्वीट ने प्रत्येक को जलपान कराया।इस आयोजन की सारे शहर मै सराहना हो रही है और पुलिस तथा crpf के प्रति आम जनता मै सकारात्मक प्रभाव पडा है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!