बड़ौनी तहसील के अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में चल रहे मुरम के अवैध उत्खनन पर राजस्व विभाग ने कलेक्टर के आदेश पर की बड़ी कार्रवाई।
शेखर श्रीवास्तव दतिया।राधा रमन इंटरप्राइजेज कानपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा अवैध उत्खनन को लेकर दतिया कलेक्टर आरपी सिंह जादौन को मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई हेतु एसडीएम दतिया को अवगत कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिस पर एसडीएम ने तत्कालीन नायब तहसीलदार नितीश भार्गव को कार्रवाई हेतु अवैध खनन की सूचना दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नीतीश भार्गव एवं नायब तहसीलदार करुणा शर्मा ने अवैध उत्खनन कर रही एक एलएनटी मशीन व 3 डंपर पर अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु दस्तावेज कलेक्टर को भेजें वही जप्त किए गए वाहनों को स्थानीय सरपंच की सुपुर्दगी में रखवाया गए हैं।
नायव तहसीलदार नीतीश भार्गव ने बताया कि रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा तीसरी लाइन का कार्य का कांटेक्ट मैसर्स राधारमण इंटरप्राइजेज को दिया गया है जिसके द्वारा दतिया माइनिंग विभाग द्वारा खुदी हुई मिट्टी की स्वीकृति 26 सितंबर 18 से 90 दिन के लिए बतौर रॉयल्टी दी गई थी जबकि ठेकेदार द्वारा मौके पर गड्ढा खोदकर मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था जिस पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।






Be First to Comment