Press "Enter" to skip to content

हेवल्स कंपनी का नकली तार बेचते आकाश इलैक्ट्रीकल्स संचालक को पकड़ा

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पंचायती बगीचा के पास स्थित आकाश इलैक्ट्रीकल्स पर कल पुलिस ने हेवल्स कंपनी इंजीनियर की शिकायत पर से छापामार कार्र्यवाही की जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में हैवल्स कंपनी का स्टीकर लगा नकली तार बरामद किया है। वहीं दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 63, 65 कॉपीराईट एक्ट सहित 103, 104 ट्रेर्डमार्क अधिनियम 1999 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेवल्स कंपनी के इंजीनियर शक्ति सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी अलवर राजस्थान ने विगत दिवस शहर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया जहां पंचायती बगीचा एबी रोड़ पर स्थित आकाश इलैक्ट्रीकल्स की दुकान पर हेवल्स कंपनी का नकली विद्युत तार विक्रय किया जा रहा था। जिसे कंपनी ने संज्ञान में लिया और कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करार्ई। कल पुलिस ने उक्त शिकायत की जांच के बाद दुकान पर छापामार कार्यवाही की और वहां से 15 बंडल नकली विद्युत तार के बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!