
कोलारस। कोलारस विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम सिंघापुर में बीते रोज सोमवार को करीब 11 बजे किसान मुकेश पुत्र बैजू धाकड निवासी सिंघारपुर की 4 बीघा में उगाई गई फसल जो कि खेत में रखी हुई थी। और देखते ही देखते जल गई। खेत के ऊपर से बिजली लाईन गई हुई है शायद इसी की चिंगारी से आग लगी है। किसान को लाखो का नुकसान हुआ है। आस पास कार्य कर रहे अन्य लोगो ने बताया कि खेत में आग लगी तो फायर विग्रेड को फोन लगाया और फायद विग्रेड पहुंची जब तक फसल जल कर खाक हो चुकी थी। आग दोपहर 11 बजे लगी और फार विग्रेड 2 बजे मौके पर पहुंची।






Be First to Comment