
शिवपुरी। ओसवाल गली में रहने वाले फरियादी रीतेश जैन ने अपने पिता विपिन चन्द्र जैन पर मारपीट करने तथा घर से निकालने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुत्र की शिकायत पर पिता के विरूद्ध भादवि की धारा 323 और 504 का मामला कायम कर लिया गया है।
फरियादी रीतेश जैन ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती निधि जैन के साथ थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई कि वह ओसवाल गली में कांच के मंदिर के पास रहता है। मकान में उसके अलावा उसका छोटा भाई तथा पिता भी रहते हैं। वह मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है तथा निचले हिस्से में पिता और भाई रहते हैं। उसने बताया कि उसकी पुत्रियां जब नीचे आती है तो उसके भाई के बच्चे उसकी मारपीट करते हैं। इस पर उसने बच्चियों को नीचे आने से रोका तो उसके पिता ने गालीगलौंच करते हुए उसकी मारपीट कर दी। जिससे उसकी गर्र्दन और हाथों में चोट आई है तथा उसके पिता कहते हैं कि घर से निकल जा नहीं तो तेरा सामान फैंक दूंगा।






Be First to Comment