Press "Enter" to skip to content

अमोला पुलिस ने अबैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना अमोला द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी अमोला उनि. रिपुदमन सिंह को टाटा मोटर्स के पास हाईवे रोड पर अवैध शराब विक्रय होने की सूचना मिली जिस पर से थाना प्रभारी अमोला द्वारा एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में मुखविर की सुचना के आधार पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा टाटा मोटर्स के सामने हाईवे रोड पर पहुंचकर चैकिंग शुरू की चैकिंग के दौरान एक मोटरसायकल आते दिखी जिसे रोकने की कोशिस की तो आरोपी पुलिस को देखकर मोटरसायकल भगाने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस टीम की मदद से दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन पुत्र प्रीतम वंशकार उम्र 20 साल निवासी ग्राम हाजी नगर थाना करैरा के कब्जे से अवैध हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराव 60 लीटर कुल कीमत 6000 रूपये की एवं एक मोटरसायकल को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर धारा 34(2)आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि. रिपुदमन सिंह, सउनि हरिशंकर शर्मा, प्रआर.राकेश कछुआरे, आर. अखिलेश शर्मा, आलोक जैन, नरेंद्र पाल, शैलेंद्र पाल, राजेश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक प्रमोद कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!