बिल्हौर। कानपुर में बिल्हौर के निवादा गांव में एकसरकारी प्राइमरी स्कूल में शर्मनाक घटना देखने को मिली। इस स्कूल का हेड
टीचर जब स्कूल आया तो पूरी तरह नशे में था। वह नशे में ही बच्चों को पढ़ा
रहा था। कुर्सी पर नशे में धुत इस टीचर और उसके पास खड़े बच्चों का वीडियो
वायरल हो गया है।
किसी ने उसे कुर्सी पर बैठे और बच्चों का उसका
आसपास खड़े होकर मजाक करते हुए वीडियो ले लिया। नशे में यह टीचर मुश्किल से
अपना सिर संभाल पा रहा था। उसे यह पता ही नहीं था कि उसका वीडियो रिकॉर्ड
हो रहा है।
कुछ बच्चों ने शूट के लिए उसकी गर्दन को पकड़कर सीधा रखने
की कोशिश की और किसी को आप बैकग्राउंड में यह करते हुए सुन सकते है ‘खींच
ले’। इस शख्स को किसी तरह की शर्म नहीं थी।
इस वीडियो के वायरल होने
के बाद इसकी काफी आलोचना हो रही है। लोग यह तक कमेंट कर रहे है कि सरकार
ऐसे टीचर रखकर बच्चों को क्या सीखा रही है।





Be First to Comment