ग्वालियर।जम्मू-कश्मीर व उससे सटे पाकिस्तानी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और वहां से आईं नम हवाओं का आंशिक असर शनिवार को अंचल के मौसम पर भी पड़ा। जिससे शहर में दिनभर हल्का कोहरा छाया रहा। बीच-बीच में सर्द हवाएं चलती रहीं। यही कारण रहा कि लोग दिन में भी ठंड से परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल कोहरे का असर बना रहेगा।स्थानीय मौसम कार्यालय में दर्ज आंकड़ों व मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर व उससे सटे पाकिस्तानी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ व एक सायक्लोनिक सरकूलेशन सिस्टम गुरुवार रात से ही सक्रिय हो गया था। ऊपरी स्तर पर उत्तरी तेज रफ्तार हवाओं के कारण वहां से नमी भी आई। इसी नमी के असर से शुक्रवार रात से कोहरा छाने लगा था। शनिवार सुबह के समय यह और गहरा हो गया। सुबह 6 से 10 बजे तक तो कोहरे के कारण शहरी क्षेत्र में दृष्यता क्षमता 800 मीटर के दायरे में ही सिमटी रही। बाहरी खुले इलाकों में दृष्यता क्षमता 500 मीटर के दायरे में ही रही।
धूप का असर धरती तक नहीं
कोहरे के असर से धूप की गर्माहट पूरी प्रखरता से धरती पर नहीं आ सकी। यही कारण रहा कि शुक्रवार की तुलना में वातावरण ठंडा रहा। रही सही कसर हल्की रफ्तार सर्द हवाओं ने पूरी कर दी। जो अधिकतम तापमान शुक्रवार को 26.9 डिसे था वह शनिवार को 2.6 डिसे की गिरावट के साथ 24.3 डिसे दर्ज किया गया। यह दर्ज तापमान भी सामान्य से 1.5 डिसे अधिक है। वहीं कोहरे का न्यूनतम तापमान पर उलटा असर हुआ। शुक्रवार को जो न्यूनतम तापमान 5.4 डिसे दर्ज किया गया था वह गत दिवस की तुलना में 2.0 व सामान्य से 0.9 डिसे अधिक 7.4 डिसे दर्ज किया गया।
12 बजे तक पारा रहा 20 के नीचे
खास बात यह रही कि कोहरे के कारण पारे की चाल बहुत धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक वातावरण का तापमान 20 डिसे के नीचे बना रहा। इसमें से भी सुबह 8.30 बजे तक पारा 7.4 से 10 डिसे के बीच ही बना रहा।
दिन में पारे की चाल
समय दर्ज तापमान
05.30 09.8
06.30 09.0
07.30 08.8
08.30 10.4
09.30 12.8
10.30 15.0
11.30 19.8
12.30 21.4
01.30 22.2
02.30 23.8
03.30 22.6
04.30 21.4
05.30 19.4
————————————-
ऐसे आ रहा है उतार-चढ़ाव
2017 2016
दिनांक अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
23 दिसम्बर 24.5 08.8 27.9 07.3
24 दिसम्बर 27.3 06.0 29.4 08.7
25 दिसम्बर 26.0 06.0 26.1 10.0
26 दिसम्बर 26.0 05.6 24.3 11.8
27 दिसम्बर 27.0 06.8 26.6 08.0
28 दिसम्बर 27.3 05.8 28.6 06.9
29 दिसम्बर 26.9 05.4 26.1 08.3
30 दिसम्बर 24.3 07.4 22.5 10.3
————————————-





Be First to Comment