अतिक्रमण के लोगो को होना पड़ता हैं दो चार_
_प्रशासन की चुप्पीअतिक्रमणकारियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा
रानू राजपूत दिनारा।दिनारा कस्बे में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है जिसके लिए यहां हर रोज जाम लगता है। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।प्रशासन भी इस ओर गंभीर नहीं है। दिनारा मैं अतिक्रमण के चलते निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग अपने वाहनों को भी आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे यहां किसी न किसी समय जाम लगता है। ऐसे में पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मंगलवार को अतिक्रमण के चलते फिर जाम लगा। कई घंटे तक लोग जाम के झाम में फंसने को मजबूर हुए। लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है जिससे कि दिनारा की रोड से निकलने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। लोगों ने बताया कि जानबूझकर लापरवाही हो रही है नहीं तो अब तक अतिक्रमण हटाने का काम कर दिया गया होता। लेकिन अब तक लापरवाही के चलते ही अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है जिससे अब दिक्कतें हो रही हैं।
*आखिर कैसे लग जाता है*
बाजार में दुकानदारों की तरफ से सड़क की पटरियों पर दुकान का सामान निकाल कर अतिक्रमण कर लेने से बाजार में वाहनों का आना-जाना काफी दुरूह कार्य हो गया है। दिनारा से हाइवे जाने वाली मुख्य सड़क पर जहां दुकानदार नालियों को पाट कर सड़क पर पूरी दुकान सजा दे रहे हैं। ठेले वाले बीचों बीच सड़क में ठेला खड़ा कर पूरी सड़क को अवरुद्ध किए रहते हैं। अतिक्रमण के चलते काफी चौड़ी सड़क भी संकरी हो गई है। इस पर एक भी वाहन आने पर जाम लग जा रहा है। दिनारा से झांसी ,करैरा जाने वाली नेशनल हाइवे के नीचे की सड़क पर दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर लिये जाने से पूरे दिन लोग जाम में फंसे रहते हैं।
*प्रशासन ने साधी चुप्पी*
कोई भी अधिकारी सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आगे आने को तैयार नहीं है। स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों की चुप्पी के चलते अतिक्रमणकारियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।






Be First to Comment