पोहरी-शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय पर आयोजित होने वाले 71वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व आदर्श विद्यालय पोहरी पर सीनियर एवं जूनियर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एकांकी प्रहसन एवं राष्ट्रीय सामूहिक गायन अभिनय का अनंतिम चयन किया गया। चयनित विद्यालय मुख्य समारोह में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंच पर प्रदर्शन के लिए एकांकी प्रहसन में गुरुदेव मिशन, संस्कार पब्लिक स्कूल, पोहरी पब्लिक , तथा शान्ति निकेतन माध्यमिक विद्यालय को चुना गया। सीनियर ग्रुप से शासकीय कन्या हाई स्कूल, आदर्श विद्यालय, पोहरी पब्लिक स्कूल, अमन पब्लिक तथा शान्ति निकेतन हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी स्कूलों का चयन किया गया। एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा की जाने वाली सलामी, मार्चपास्ट एवं निरीक्षण आदि गतिबिधियों का अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी द्वारा किया गया।
मुख्य समारोह के लिए चयन किए गये विद्यालयों को नाम से न बुलाते हुए कोड से बुलाने हेतु, सांस्कृतिक प्रभारी श्याम बिहारी वर्मा द्वारा अंक कोड प्रदाय किए गए। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, ट्राफी एवं प्रमाण-पत्र वितरण किए जाएंगे।






Be First to Comment