Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत स्थानीय युवक गिरप्तार

पिछोर। कलेक्टर तरुण राठी द्वारा वारंट जारी करने के बाद कल देर रात पिछोर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटकयाना मोहोल्ला निवासी इकरार खान उर्फ टिंकल खान को देर रात नरिया तिराहा से गिरफ्तार किया। इस बडी कर्यावाही मे पुलिस ने अपनी मुहिम को गोपनीय रखते हुये सीधे इसे पकडने मे सफलता हासिल की पूर्व मे घटित मेघना हत्याकाण्ड यह युवक आरोपी है वही स्थानीय स्तर पर भी इसे आपराधिक गतिविधियो से जोडकर देखा जा रहा था जिसकी पूरी तरह से मुखबरी की जा रही है और आज उसी क्रम में इसको धरदबोचा गया और कार्यवाही हेतु जेल भेजा गया।

बॉक्स

इनका कहना है

इकरार खान उर्फ टिंकल खान के द्वारा लोक शांन्ति भंग की जा रही थी यह आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ मिलकर भय और आतंक का वातावरण समाज मे बनाये हुये था इसी लिये राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत वारंन्ट के आधार पर गिरफ्तार जेल भेजने की कार्यवाही की गई स्थानीय स्तर पर इससे जूडे व्यक्ति कोन रहे है हम इसकी भी जॉच कर रहे है शान्ति भंग करने बालो पर इस प्रकार की कार्यवाही की जायेगी।

धर्मेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी पिछोर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!