इंदौर, ।बिजली उपभोक्ता को अब बिल सीधे उसके ई-मेल पर मिल सकेगा। इससे बिल भरने के लिए करीब दो सप्ताह का समय मिल सकेगा। बिजली कंपनी ने एकसाथ 65 शहरों-कस्बों में यह सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। एमडी आकाश त्रिपाठी के मुताबिक कंपनी क्षेत्र को दोनों संभाग मुख्यालयों इंदौर और उज्जैन के अलावा 13 जिला मुख्यालयों व तहसीलों को यह सुविधा मिल सकेगी।इन तमाम शहरों-कस्बों के ग्राहक अपने बिजली बिल के जमा होने वाले हिस्से, जिस पर रकम लिखी जाती है, वहां अपना ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर लिखकर जमा करें। संबंधित उपभोक्ता के ई-मेल पर बिल की कॉपी पहुंच जाएगी। उसे मोबाइल पर एसएमएस भी मिलेगा। इससे बिल प्रिंटिंग और वितरण में लगने वाला समय बचेगा।इतना अतिरिक्त समय उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए मिल जाएगा। इंदौर के सभी 28 जोन के साथ उज्जैन के 8 जोन, रतलाम के 3, देवास के 4, खंडवा-बुरहानपुर के 2 जोन पर ई-मेल आईडी दिए जा सकते हैं। साथ ही जिला मुख्यालयों धार, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी समेत अन्य तहसीलों के उपभोक्ता इसका लाभ ले सकते हैं।
अब ई-मेल पर मिलेगा बिजली का बिल,
इंदौर, ।बिजली उपभोक्ता को अब बिल सीधे उसके ई-मेल पर मिल सकेगा। इससे बिल भरने के लिए करीब दो सप्ताह का समय मिल सकेगा। बिजली कंपनी ने एकसाथ 65 शहरों-कस्बों में यह सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। एमडी आकाश त्रिपाठी के मुताबिक कंपनी क्षेत्र को दोनों संभाग मुख्यालयों इंदौर और उज्जैन के अलावा 13 जिला मुख्यालयों व तहसीलों को यह सुविधा मिल सकेगी।इन तमाम शहरों-कस्बों के ग्राहक अपने बिजली बिल के जमा होने वाले हिस्से, जिस पर रकम लिखी जाती है, वहां अपना ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर लिखकर जमा करें। संबंधित उपभोक्ता के ई-मेल पर बिल की कॉपी पहुंच जाएगी। उसे मोबाइल पर एसएमएस भी मिलेगा। इससे बिल प्रिंटिंग और वितरण में लगने वाला समय बचेगा।इतना अतिरिक्त समय उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए मिल जाएगा। इंदौर के सभी 28 जोन के साथ उज्जैन के 8 जोन, रतलाम के 3, देवास के 4, खंडवा-बुरहानपुर के 2 जोन पर ई-मेल आईडी दिए जा सकते हैं। साथ ही जिला मुख्यालयों धार, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी समेत अन्य तहसीलों के उपभोक्ता इसका लाभ ले सकते हैं।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri Newsनवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

- बाइक हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता सहित तीन बेटों पर लाठी से हमला / Shivpuri News
- नरवर किले में दफीनाखोर सक्रिय, मां पसर देवी मंदिर के पीछे बनाई सुरंग / Shivpuri News
- सुलभ कॉम्प्लेक्स की बदहाली से वार्ड 4 में जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी / Shivpuri News
- मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment