Press "Enter" to skip to content

बंधक बनाकर एवं मारपीट कर लाखों का माल समेटकर फरार हो गए बदमाश

करैरा।करैरा अनुविभाग के दिनारा आरटीओ बैरियर से 4 किमी दूर सिकंदरा गांव में शनिवार-रविवार की रात एक किसान के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। बदमाशों ने किसान व उसकी पत्नी वे बेटे की जमकर मारपीट की। इससे वह घायल हो गए और उसके बाद तीनों केा बांध दिया। उनके मोबाइल भी जाते जाते अपने साथ ले गए। देर रात किसी तरह से किसान ने अपने रिश्तेदार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सिकंदरा गांव में रहने वाले किसान जहारसिंह यादव के घर पर देर रात सो रहे थे, तभी कुछ हथियारबंद बदमाश उनके घर में दाखिल हुए और हथियारों के बल पर किसान दंपति को उठाकर पहले उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उनके बेटे के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और मारपीट से यह लोग घायल हो गए। इसके बाद इन्हें बंधक बनाया और घर माल समेटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश सभी मोबाइल भी अपने साथ ले गए। किसी तरह से जहार सिंह ने अपने आप को मुक्त कराया और इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और घायलों को झांसी भेजा गया। जहां तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। घायल किसान जहारसिंह उनकी पत्नी मुन्नाी देवी व बेटा धारा सिंह को झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इनका एक बेटा झांसी में ही निवास करता है और एक बेटा भारतीय सेना में जवान हैं। डकैती की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत हैं और पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!