पोहरी में शराब ठेकेदार की मनमानी, एमआरपी से अधिक में बिकवा रहा वीयर की बोतलें

प्रति बोतल 20 से 40 रुपए अधिक लिए जा रहे ग्राहकों से

योगेन्द्र जैन, पोहरी-पोहरी में स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर आबकारी ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। ठेकेदार द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते वीयर की बोतल मनमानी रेट में पोहरी क्षेत्र में बेची जा रही है। पोहरी ठेकेदार द्वारा वीयर एव अंग्रेजी शराब की बोतल को एमआरपी से ज्यादा में बेची जा रही है। ठेकेदार द्वारा वीयर एव अग्रेजी शराब की बोतल पर 20 से 40 रुपय ज्यादा लिए जा रहे है। सूत्रों की मानें तो आबकारी अधिकारी की ठेकेदार से सांठगांठ के चलते ग्राहकों से ज्यादा पैसे बसूले रहे हैं जबकि नियम अनुसार एमआरपी से ज्यादा ग्राहकों से पैसे नहीं लिये जा सकते है फिर भी प्रशासन के साथ मिलकर आबकारी ठेकेदार ग्राहकों से ठगी कर रहे है।

क्या कहते हैं ग्राहक

वीयर रेट से 20 रुपय ज्यादा है दी जा रही है जबकि वियरपर रेट 140 रुपये एमआरपी है।

दीपक सेन ग्राहक

सभी अंग्रेजी शराब पर ज्यादा पैसे लिए जा रहे है कुछ पर 40 रुपये मुझसे लिये गए, कोई सुनवाई नहीं हो रही।

धर्मवीर गोस्वामी ग्राहक

इनका कहना है

आपको द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, मामले को दिखवाकर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

संदीप रुहानी
आबकारी निरीक्षक, वृत्त पोहरी

संबंधित खबरें