योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2018 में पंजीकृत हुए श्रमिकों को विद्युत विभाग की ’सरल’ बिजली बिल योजना तथा मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना के तहत स्थानीय आदर्श विद्यालय स्कूल प्रांगण पोहरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के लोगों के लिए योजनाऐं संचालित कर उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना ’संबल’ हमारी सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए आवश्यक है कि हर पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ले। आज इस योजना में पंजीकृत हुए हितग्राहियों को विद्युत विभाग की योजनाओं के तहत लाभ मिलने जारहा है। उन्होंने बताया कि सरल बिजली बिल स्कीम के तहत संबल योजना में पंजीकृत हितग्राहियों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को रूपये 200 से कम का बिजली बिल आने पर वास्तविक बिल राशि का भुगतान करना होगा तथा बिल की राशि रूपये 200 से अधिक होने पर अधिक राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में भुगतान की जावेगी। इस योजना के हितग्राहियों को योजना का लाभ अगस्त माह 2018 से मिलना प्रारंभ हो जावेगा।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 के तहत संबल योजना में पंजीकृत हितग्राही एवं बीपीएल उपभोक्ताओं का 30 जून 2018 की स्थिति में घरेलू विद्युत कनेक्शन पर बिजली बिल की सम्पूर्ण राशि माफ की जारही है। योजना के तहत पंजीकृत विद्युत उपभोक्ता संबंधित वितरण केन्द्र, जोन अथवा शिविर में आवेदन देकर इन योजनाओं का लाभ लें। आयोजन के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्रीजी के द्वारा भोपाल में योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी अतिथियों एवं हितग्राहियों द्वारा देखा गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, मण्डल महामंत्री लक्ष्मीनारायण खटीक, मोहन उपाध्याय,नरोत्तम रावत, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शुभम शर्मा, डॉ हरिशंकर धाकड, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार जैन, पप्पू सिठेले,पत्रकार प्रदीप गुप्ता, प्रकाश धाकड, आशु जैमिनी, उपपुलिस अधीक्षक पोहरी अशोक घनघोरिया, विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक राहुल साहु, कनिष्ठ यंत्री बीसी अग्रवाल, नरोत्तम जाटव, एसी गौतम, मनमोहन जाट, आलोक सेन एवं सभी हितग्राही उपस्थित रहे।

Be First to Comment