Press "Enter" to skip to content

सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में गणित विषय की कार्यशाला आयोजित की गई

शिवपुरी – विद्याभारती मध्य भारत प्रान्त द्वारा शिक्षण को रोचक एवं क्रिया आधारित बनाने के दृष्टि से सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी  में दो दिवसीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  आज प्रथम दिवस में मुरैना,भिंड,दतिया,ग्वालियर ,शिवपुरी श्योपुर ,गुना,अशोकनगर ,राजगढ़ जिलों से चयनित विद्यालयों से आचार्य दीदी एवं भैया /बहिनो ने  भाग ल रहे है प्रथम दिवस में 25 गणित मॉडल का निर्माण किया जायेगा कल 25 मॉडल का ओर निर्माण किया जाएगा एवं सभी मॉडलों का आचार्य/दीदी एवं भैया/बहिनो द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
इस कार्यशाला में विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश से गणित के विशेषज्ञ शसत्यनारायण शर्मा एवं उनके सहयोगी  सुरेश के मार्गदर्शन में कार्यशाला चल रही है । इस कार्यशाल में 11स्थानों से  39 भैया- बहिन एवं 22 आचार्य- दीदी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला में विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त के शिवपुरी विभाग के विभाग समन्वयक ज्ञान सिंह कौरव, प्राचार्य पवन शर्मा , नगर के ख्याति प्राप्त गणित शिक्षक  सुदर्शन गुप्ता सहित समस्त आचार्य एवं भैया उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!