
शिवपुरी। करैरा नगर में 16 साल की नाबालिग अपने पिता के साथ बुधवार को करैरा थाने पहुंची। नाबालिग ने बताया कि उसका प्रेमी गजेंद्र जाटव उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। यहां उसे पांच महीने तक साथ रखा। यहां शारीरिक शोषण किया और इस दौरान दो दोस्तों भी आए जिन्होंने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र जाटव और उसके दो दोस्त छोटू प्रजापति व गजराज जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। बता दें कि मंगलवार को नाबालिग के पिता ने शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।




