Press "Enter" to skip to content

बिजली कंपनी की टीम ने चलाया छापामार अभियान


बिजली चोरी, मीटर में हेराफेरी करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों पर प्रकरण कायम
खनियाधाना। नगर में लगातार मिल रही बिजली चोरी व अवैध रूप से बिजली जलाने वालों की शिकायत पर बिजली कंपनी की छापामार टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बीते तीन दिनों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पकड़े गए लोगों पर प्रकरण कायम किये है।

जानकारी के मुताबिक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक द्वारा दिए गए निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया जिसमे नवीन जोसेफ ए. ई. पिछोर , जी. के. श्रीवास्तव जे.ई., राहुल तिवारी जे.ई. , जीतेन्द्र धुर्वे जे.ई. तथा एन. आर. पटेल जे. ई. डी की टीम  ने खनियाधाना नगर क्षेत्र में कार्यवाही करते अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ प्रकरण बनाए गए। जिन पर प्रकरण बनाए गए हैं उनमें सुरेश चंद्र पुत्र महेंद्र जैन, गांधी चौक लखन पुत्र दुर्गा जाटव, मायापुर रोड, श्रीमती सगुन बाई पत्नी घूमन थाने के पीछे, दीप चंद पुत्र मलथू राम, गांधी चौक, शिखर चंद पुत्र दीप चंद, गांधी चौक
कालूराम पुत्र बाबूलाल वंशकार, तहसील के पास, रामलाल पुत्र किशोरी लाल कोली, गूडर रोड, सुषमा पत्नी रविन्द्र, पंडा कालोनी, खेम चंद कोली पुत्र सरू तिगलिया मोहल्ला, मेहमूद अली पुत्र शब्बीर हसन गडरयाना मोहल्ला, वाजिद अली पुत्र हबीबुद्दीन, सुरेन्द्र पुत्र लक्षमण, दिनेश पुत्र श्रीराम पांडे, याकूब पुत्र अली मोहम्मद, इदरीस मोहम्मद, मम्मो बेगम पत्नि सलीम खान, मुकेश पुत्र बाबूलाल सेन शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!