
कट्टा और दो जिन्दा राउण्ड के साथ अपहरण कर्ता दबोचा
दिनारा। दिनारा पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को अपहरण कर्ता से मुक्त कराया दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि लखन अहिरवार निवासी ग्राम बीरपुर ने 11 मई को दिनारा थाने में अपनी नाबालिक बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर दिनारा पुलिस ने सक्रियता से कार्यवाही करते हुए 12 मई की सुबह दिनारा कस्बे से अपहरण कर्ता अखलेश अहिरवार पुत्र धरीराम उम्र 20 वर्ष निवासी जिगना थाना जिगना जिला दतिया को 12 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया एवं 15 वर्सीय नाबालिक अपहर्ता को बरामद कर उसके परिवार वालो को सौंपा और आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर न्यायलय भेजा






Be First to Comment