Press "Enter" to skip to content

सेंट बेनेडिक्ट स्कूल की बस ने मासूम में मारी टक्कर, गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। निजी स्कूल सेंट बेनेडिक्ट मेंंं स्कूल की ही बस ने स्कूल के मासूम छात्र सार्थिक चौहान में टक्कर मार दी जिससे मासूम के सिर में चोट लगी। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस ड्रायवरों के झगड़ेे के कारण हुआ है। ड्रायवर अपने झगड़े में व्यस्त रहे जबकि मासूम मौके पर ही तड़पता रहा। गंभीर हालत के चलते मासूम को अस्पताल लाया गया, जहां उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12.30 बजे छुट्टी के दौरान जब सभी बच्चे अपने घर जाने हेतु बसों में चढ़ रहे थे। तभी अचानक कक्षा 2 में पढऩे वाला एक मासूम विद्यार्थी सार्थिक चौहान निवासी मेला ग्राउण्ड सिद्धेश्वर कॉलोनी बस ड्राइवरों के झगड़े के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। बस की चपेट में आने से मासूम लहूलुहान हो गया और इसी स्थिति में मौके पर पड़ा रहा। जब स्कूल में आए किसी परिजन का ध्यान मासूम की तरफ पढ़ा तो स्कूल प्रशासन को इस दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। स्कूल प्रशासन ने दुर्घटना का शिकार मासूम के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। परिजनों के आने के कुछ समय उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत के चलते मासूम को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। यहां बताना होगा कि कुछ माह पूर्व में भी स्कूल में इसी तरह का हादसा हुआ था। इसके बाद भी आज पुन: इस घटना को होना स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!