Press "Enter" to skip to content

‘संजू’ के मेकर्स को गैंगस्टर अबू सलेम ने भेजा नोटिस, कहा- ‘मांगो माफी नहीं तो…


नई दिल्ली: बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘संजू’ रिलीज हो चुकी है. संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड से भी दिखाए गए हैं. इसी कारण से ये फिल्म रिलीज के बाद विवादों में फंसती नजर आ रही है. जेल में बंद अबू सलेम ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है. अबू सलेम का कहना है कि वो असल जिंदगी में संजय दत्त से कभी नहीं मिला.

न्यूज एजेंसी ANI में आई खबर के मुताबिक, अबू सलेम ने नोटिस में लिखा है कि फिल्म में उसके बारे में गलत इंफॉर्मेशन दिखाई गई है. इसलिए मेकर्स को 15 दिन के अंदर उससे माफी मांगनी होगी नहीं तो वो उनके ऊपर मानहानि का केस कर देगा. बता दें कि फिल्म के एक सीन में संजय का रोल प्ले कर रहे रणबीर कपूर को अबू सलेम से हथियार मांगते और अपने घर में छुपाते दिखाया गया है. इसी सीन को लेकर अबू सलेम ने ये नोटिस मेकर्स को भिजवाया है.

ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श के अनुसार यह फिल्‍म देशभर में 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की गई है. इतने स्‍क्रीन नंबरों के साथ यह इस साल ‘रेस 3’ के बाद दूसरी सबसे ज्‍यादा स्‍क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्‍म है. यह फिल्‍म 65 देशों में रिलीज हुई है. तरण ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए है. तरण के मुताबिक, संजू भारत में 4 हजार स्क्रीन और विदेशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. वर्ल्डवाइड यह फिल्म 5300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. यह रणबीर और राजकुमार हिरानी की सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!