ट्रेक्टर की टक्कर से मासूम की मौत
पिछोर। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम शंकरपुर भडोरा में एक 4 वर्षीय मासूम बालिका मोनिका पुत्री बलवीर लोधी अपने घर के आगे खेल रही थी एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बालिका में टक्कर मार दी जिससे बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।





Be First to Comment