Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की महिला ने चप्पलों से लगाई जमकर धुनाई घसीटते हुए रेलवे स्टेशन के सहायता केंद्र पर लेकर पहुंची 

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड़ पर कल सुबह स्टेशन जा रही एक महिला का पीछा कर  उसके साथ अश£ील हरकत करने वाले आरोपी को महिला ेने पकड़कर बीच सड़क पर चप्पलों से जमकर पिटाई की और उसे घसीटते हुए रेलवे चौकी पर ले गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से पुलिसकर्मी आरोपी को कोतवाली लेकर आए और महिला की रिपोर्ट पर से उसके खिलाफ भादवि की धारा 354 डी, 509 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

कल सुबह लगभग 7 बजे पीडि़ता नीरजा (परिवर्तित नाम) निवासी शंकर कॉलोनी रेलवे स्टेशन जा रही। जहां रास्ते में आरोपी संता पुत्र सरदार सिंह रावत निवासी कांकर मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए आया और रेलवे स्टेशन रोड़ पर उसे अकेला देखकर उसके सामने सीटी बजाने लगा और उसे अश£ील इशारे कर अपने साथ चलने के लिए कहा। काफी देर तक तो पीडि़ता आरोपी की हरकतों को सहन करती रही, लेकिन जब आरोपी अपनी सीमा लांघ  गया तो पीडि़ता ने आरोपी की गलेबान पकड़ ली और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। बाद मेंं चप्पल निकालकर पीडि़ता ने उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान आरपीएफ जवान भी वहां आ गए और मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में पीडि़ता ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!