Press "Enter" to skip to content

शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कोलारस सब डिविजन के अधिकारी सहित जवान हुए शामिल

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया।
फ्लेग मार्च पुलिस कण्ट्रोल रूम से शुरू होकर थाना तेन्दुआ के क्षत्रों ग्राम खरई, लेवा, राई होते हुए कोलारस में पैदल मार्च कर ग्राम पचावली, रन्नौद, इंदार, बदरवास, लुकवासा होते हुए पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान, थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक राजीव त्रिपाठी, थाना प्रभारी रन्नौद धर्मसिंह कुशवाह ,थाना प्रभारी तेन्दुआ विकास यादव थाना प्रभारी इंदार उनि. कमलकिशोर गोयल, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर सिंह, सुबेदार भानूप्रताप सिकरवार स्वयं उपस्थित रहे। कोलारस सब-डिविजन के समस्त थानों एवं पुलिस लाईन का बल एवं उत्तर प्रदेश पी.ए.सी. एवं 13वीं बटालियन ग्वालियर के लगभग 130 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!