Press "Enter" to skip to content

वेव जीआईएस सोफ्टवेयर के कारण कृषकों को जमीन संबंधी समस्याऐं आयेगी जिनका शीघ्र निराकरण होगा: एसडीएम

पिछोर
एसडीएम संजीव जैन ने अपने कार्यालय मे सभी विभाग प्रमुख के साथ आवेदको की
समस्याये सुनी साथ ही उपस्थित अधिकारियो से कहा जनसुनबाई के दौरान जो भी
आवेदन प्राप्त हो उनका गंभीरता से निराकरण करे हम सब को मिलकर टीम भावना से
काम करना होगा तब ही हम समस्या का समय पर निराकरण कर सकेगे। जन सुनवाई के
दौरान अवेदक अनीता भट्ट अध्यापक माविमनका ने अपने आवेदन मे बताया कि 2007
से दिसंम्बर 2016 तक प्रतिमाह 1000 रूपये कम वेतन दिया जा रहा है उन्होने
आरोप लगाया कि संकुल मुहारी मे पदस्थ मौर्य बावू द्वारा हमसे पैसे की मांग
की गई थी न देने पर मेेरा वेतन  मेरे समकक्ष अध्यापक 1000 से कम दिया जा
रहा है एसडीएम जैन ने वीईओ खनियाधाना को जॉच कर शीघ्र निराकरण करने के
निर्देश दिये । आगनवाडी कार्यकर्ता राजकुमारी केाली ने आवेदन मे बताया कि
आंगनबाडी भवन मे अवैध रूप से कब्जा कर गेहू भर दिया है जिस पर एसडीएम जैन
ने थाना प्रभारी भौती को दूरभाष पर निर्देश दिये कि आंगनवाडी भवन कब्जे से
मुक्त कराकर आरोपी के विरूद्व प्रकरण दर्ज करे । आवेदक कन्हैया लाल पुत्र
श्याम लाल जाटव निवासी हिम्मतपुर द्वारा अंन्त्योदय योजना के तहत कुटीर
दिलाये जाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया आवेदक को देखकर एसडीएम ने कहा कि
तुम्हारा नाम अन्त्योदय मे कैसे आया तुम तो संम्पन्न दिखते हो तुम्हारा नाम
तो बीपीएल मे भी नही होना चाहिये यह कहकर तुरंन्त नायव तहसीलदार सरिता
भदौरिया को जॉच के आदेश दिये अपात्र होने पर उक्त व्यकित का नाम बीपीएल
सूची से नाम काट दिया जाना चाहिये । आवेदक द्वारा भवरहार आंगनवाडी केन्द्र
पर खा़़़द्यान वितरण न होने कि सिकायत की जिसपर महिला बाल विकास अधिकारी को
जॉच के निर्देश दिये। आवेदक सुनील प्रमोद कुमार निवासी रही के पटवारी
हल्का नं 89 के सर्वे नम्वर 843,849,856 का नामांतरण करने के संवंन्ध मे
आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार पिछोर गजेन्द्र सिंह
लोधी को तत्काल नामांतरण करने के निर्देश दिये । जनसुनवाई के दौरान कृषकों
के खातें की जमीन कही शासकीय नम्वर अंकित कर दिया गया है या किसी खातेदार
द्वारा कम जमीन बेचन पर पूरे नम्वर क्रेता के पक्ष मे संपूर्ण रकवा दर्ज है
ऐसे आवेदनो के निराकरण के बारे बताया कि ये गढवढी वेव जीआईएस सोफ्टवेयर
लागू होने से हुई है परंन्तु कुछ ही दिनो मे एनआईसी सॉफ्टवेयर लागू होने से
सारा रिकॉर्ड दुरूस्त हो जावेगा जन सुनवाई के दौरान प्रभारी तहसीलदार
गजेन्द्र सिंह , पीएचई एसडीओ अशोक चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया,
वीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, एसएडीओ एएस चौहान सहित अन्य विभागो के विभाग
प्रमुख उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!