Press "Enter" to skip to content

महिला ने गटका जहर, मौत 

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में निवासरत एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। इस महिला की हालात विगड़ती देख परिजनों उक्त महिला को लेकर पिछोर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गीता पत्नि रतिराम लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी रामपुरा थाना पिछोर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जहां महिला की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!