शिवपुरी। इन दिनों हायर सेकेण्ड्री परीक्षा चल रही है और आज चल रही परीक्षा के दौरान करैरा एवं पिछोर से दो नकलची परीक्षार्थी पकड़े गए तथा उनके फार्म भरवा लिए गए। पिछोर के अशासकीय सरस्वती शिशुमंदिर के केन्द्र क्रमांक 162003 से भौतिक शास्त्र का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया जिसका रोल नम्बर 271634596 है। जबकि करैरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से भी भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा दे रहा नकलची पकड़ा गया। उक्त परीक्षार्थी का रोल नम्बर 271627967 है। उसका भी फॉर्म भरवा लिया गया है। आज संपन्न हुई परीक्षा के दौरान शिवपुरी पिछोर, खनियांधाना, करैरा, नरवर, पोहरी, कोलारस और बदरवास से 13061 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 524 छात्र अनुपस्थित रहे।

Be First to Comment