Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर युवक से मांगी शराब न देने पर की मारपीट

बीच बचाव में आए पुत्र को भी धुना


बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बारर्ई में विगत रात्रि तीन युवकों ने एक मकान में घुसकर मकान मालिक से शराब की बोतल की मांग की और जब आरोपियों को शराब नहीं मिली तो तीनों ने मिलकर लात घूंसों से उसकी मारपीट कर दी। यहां तक की बीच बचाव करने आए फरियादी के पुत्र को भी आरोपियों ने नहीं वख्शा। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 458, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 और 25 अप्रैल की रात्रि करीब एक बजे फरियादी कोमल पुत्र पातरे कुशवाह उम्र 55 वर्र्ष निवासी बरार्ई मकान में स्थित आंगन में सो रहा था तभी आरोपी सतेन्द्र यादव, धर्र्मेन्द्र यादव और अरूण यादव उसके घर में घुस आए जहां आरोपियों ने फरियादी से शराब की मांग की। जिस पर फरियादी ने उन्हें बताया कि वह अब शराब का विक्रय नहीं करता है। इसी बात पर आरोपियों ने उस पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिए तभी फरियादी का पुत्र अजय वहां पहुंचा और उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी मारपीट कर दी। रात्रि में शोर गुल सुनकर फरियादी का दूसरा पुत्र विजय और उसकी पत्नि सहित पड़ौस के लोग जाग गए और वह मौैके पर पहुंचे जहां आरोपी उन्हें देखकर भाग गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!