Press "Enter" to skip to content

ट्रेन में छात्र की मौत, कारण अज्ञात

शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर गुरूवार रात इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक छात्र राजू गुंडिया पुत्र पानसिंह गुंडिया उम्र 19 वर्ष निवासी पीटोल झाबुआ की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक एमआईटीएस कॉलेज ग्वालियर का बीई प्रथम वर्ष का छात्र है जो दो दिन पूर्व अपनी तबियत खराब होने के चलते अपने परिजनों के पास जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी अचानक मौत हो गई। उसके साथ उसका दोस्त प्रकाश चौहान भी मौजूद था जिसने राजू की मौत की खबर जीआरपी को दी। दो दिन पूर्व ही राजू की तबियत खराब हुई थी जिसे उसने डॉ. अनिल अग्रवाल ठाठीपुर को दिखाया था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह अपने घर जा रहा था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!