करैरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा नरवर जिला शिवपुरी के कक्षा 12 वीं की छात्रा कु. प्रेक्षा पाठक ने पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट में भी अपनी योग्यता को प्रमाणित किया। प्रेक्षा ने कबड्डी खेल में पहले क्रमश: रीजनल खेला फिर स्टेट के लिए वैतूल में अच्छा प्रदर्शन किया उसके आधार पर नेशनल के लिए चयन हुआ और उसके लिए कानपुर उत्तर प्रदेश में खेलते हुए अपनी टीम के लिए 11 रेड अंक प्राप्त कर जोरदार प्रदर्शन किया एक शिक्षार्थी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है प्रेक्षा पाठक करैरा नगर के चिरपरिचित व्यक्तित्व पंडित पुरुषोत्तम पाठक की बिटिया है प्रेक्षा की पढ़ाई और खेल के अतिरिक्त संगीत में बड़ी रुचि है उसकी इस उपलब्धि ने नवोदय के साथ साथ करैरा नगर का सम्मान बढ़ाया है प्रेक्षा को नवोदय विद्यालय परिवार एवं परिजनों सहित सभी ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






Be First to Comment