
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम नीमचा विजयपुर में रहने वाले एक 65 वर्र्षीय वृद्ध जवाहर पुत्र काशीराम लोधी की तीन लोगों ने गलादबा कर हत्या कर दी। लेकिन मृतक के पुत्र द्वारा बताई गई कहानी से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
भौंती थाना प्रभारी मुनेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जवाहर लोधी के पुत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया है कि 11 मार्र्च को रात्रि 3 बजे उसका पिता बाखर में सो रहा था तभी उसने घर में किसी के आने की आहट सुनी और वह जाग कर अपने पिता के पास पहुंचा जहां उसके पिता ने बताया कि गयाराम पुत्र भागचंद लोधी और कमलेश पुत्र दयाराम लोधी व एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में आया था। जिनमें से गयाराम उसकी छाती पर बैठ गया और तीनों ने मिलकर उसका गला दवा दिया और वहां से भाग गए। घटना के 15 मिनिट बाद ही जवाहर की मौैत हो गई। इस कहानी से पुलिस संतुष्ट नहीं है। फिर भी फरियादी के बताए अनुसार मामला दर्ज कर लिया है।
वॉक्स:-
पुलिस की पुत्र पर शंका की सुई
वृद्ध की हत्या के मामले में उसके पुत्र द्वारा बताई गर्ई कहानी को पुलिस इसलिए अविश्वसनीय मान रही है क्योंकि जब किसी व्यक्ति का गला दबाया जाता है तो उसकी मौत तुरंत हो जाती है ना कि गला दबाने के 15 मिनिट बाद। पुलिस इस मामले में शंका की सुर्ई मृतक के पुत्र पर केन्द्रित कर रही है।






Be First to Comment