Press "Enter" to skip to content

प्लास्टिक के कट्टों में शराब का परिवहन करते दो पकड़े मोटरसाइकिल सहित आठ पेटी देशी शराब की जब्त, नरवर थाना पुलिस ने की कार्यवाही

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्रांतर्गत बुधवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से देशी शराब का अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित आठ पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लोगों द्वारा मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन किया जा रहा है। श्री नागर ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मारवाडी माता तिराहा नरवर से दोनों युवकों पकड़ लिया। जब आरोपियों की तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टों में आठ पेटी देशी शराब भरी पाई गई। दोनों आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र रावत पुत्र जगदीश रावत निवासी क्याउली थाना करैया जिला ग्वालियर एवं दिनेश बघेल पुत्र प्रताप सिंह निवासी जकवार थाना बेरगड़ा जिला ग्वालियर बताया। थाना प्रभारी श्री नागर ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र रावत के यहां एक हाथ नकली प्लास्टिक लगा हुआ था और इसी से वह मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ पेटी शराब सहित प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 07 एमएल 2181 को जब्त कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 24 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!