Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को दिया होम्योपैथी चिकित्सक के रिक्त पदों को भरने का ज्ञापन

शिवपुरी। शिवपुरी के होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवम प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह को सर्किट हाउस पर प्रदेश में रिक्त पड़े होम्योपैथिक चिकित्सकों के पदों पर नियुक्ति करने के लिए डॉ. सैमुअल हैनिमैन होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा ज्ञापन देकर मांग रखी कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 2000  होम्योपैथिक चिकित्सक राज्य होम्योपैथी परिषद में पंजीकृत होते है जबकि 2013 से कई भी पद पर भर्ती नहीं की गई जिस पर प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बदरवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने भी चिकित्सकों की मांग को गंभीरता से सुना व आश्वासन दिया कि जल्द ही रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर चिकित्सकों के पदों पर नियुक्ति की जावेगी। ज्ञापन देने वाले एसोसिएशन के सदस्यों में डॉ. हेमंत गौतम, डॉ. राकेश राठौर, डॉ. योगेश मिश्रा, डॉ. नृपेंद्र रघुवंशी, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. विनय त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक द्विवेदी आदि होम्योपैथी चिकित्सक उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!