ग्वालियर। कमरे में टंगे पेंट की जेब में रखे 40 हजाररुपए संदिग्ध हालात में चोरी हो गए। घटना 14 अगस्त दोपहर 3 बजे के लगभग
मुरार किचलू का बाड़ा केडीजे हॉस्पिटल के पास की है। घटना के बाद जब मकान
मालिक ने सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें
एक महिला उनके घर में घुसते और दो मिनट बाद निकलकर भागती हुई दिखाई दी है।
इसके बाद उन्होंने मुरार थाने में सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज
कर लिया है।
उपनगर मुरार के केडीजे हॉस्पिटल के पास किचलू का बाड़ा
निवासी 58 वर्षीय गिरीश कुमार जैन व्यवसायी हैं। 14 अगस्त को वह बैंक से 40
हजार रुपए बच्चों की कोचिंग की फीस के लिए निकालकर लाए थे। दोपहर 3 बजे
उन्होंने अपना पेंट घर के आगे कमरे में दरवाजे पर टांग दिया।
कैश
पेंट की जेब में रखा था। इसके बाद वह अंदर दूसरे काम में व्यस्त हो गए। कुछ
देर बाद लौटे और बच्चों को फीस के लिए रुपए निकालकर देने थे, लेकिन जेब
में से कैश चोरी हो चुका था। उन्होंने आसपास काफी देखा पर कोई नहीं दिखा।
इसके बाद गिरीश जैन ने उनके घर के सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी की
फुटेज चेक की। जब वह अंदर व्यस्त थे तो एक महिला उनके घर के अंदर घुसी।
लगभग डेढ़ से दो मिनट के अंदर वह वापस लौटी और तेजी से निकल गई। इसके बाद
गिरीश ने मामले की सूचना मुरार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच
के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
यह था संदेही महिला का हुलिया
महिला
जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है, उसकी उम्र 40 वर्ष के लगभग है।
शरीर में महिला तगड़ी है। कद भी 5 से साढ़े पांच फीट के बीच है। वह मध्यम
वर्गीय परिवार की लग रही है। पुलिस भी फुटेज लेकर संदेही महिला की तलाश कर
रही है।





Be First to Comment