
शिवपुरी। 20 सितम्बर गुरूवार को हिमांशु शर्मा और मयूर शिवहरे दो दोस्तों का एक साथ जन्मदिन था और दोनों मित्रों ने अपने इस जन्मदिन को अनोखे ढंग से मनाया। हिमांशु शर्मा और मयूर शिवहरे दोनों एक साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उनकी माँ श्रीमती स्नेहलता शर्मा और योगेश्वरी शिवहरे के साथ-साथ उनके मित्र प्रांजल भार्गव भी ब्लड बैंक में उपस्थित थे।






Be First to Comment