Press "Enter" to skip to content

भाकिमो ऋषि-कृषि समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. त्रिवेदी का बैराड़ में हुआ जोरदार स्वागत

बैराड। नगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर प्रथम बार बैराड़ आगमन पर डॉ अनुराग त्रिवेदी का नगर में जगह – जगह पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया  गौरतलब है कि किसान मोर्चा भाजपा शासित राज्यों में ऋषि -कृषि सम्मेलनों का आयोजन करेगा। इसमें किसानों को केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उसके फायदों से अवगत करवाने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों और कृषि के संबंधों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसमें किसानों के हित में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मोर्चा सम्मान भी करेगा।भाजपा किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति के राष्ट्रीय सचिव और वीरवै मानव उत्थान समिति के संयोजक डॉ अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा मानना है कि किसानों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास राष्ट्र की समृद्धि के लिए नितांत आवश्यक है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। इसका फायदा किसानों को मिला है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!