
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा शिवपुरी में तत्वाधान में 2 अक्टूबर को स्थानीय पटेल पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन कायस्थ समाज में वयोवृद्ध चित्रांश बंधु आरके भटनागर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मुरारीलाल सक्सैना द्वारा किया गया। इसके पश्चात कायस्थ महासभा में प्रदेश अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर द्वारा दोनों महापुरुषों के जीवन पर विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना एवं शशिकांत खरे ने कायस्थ समाज में पुरोधा लालबहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कायस्थ समाज में रूपेश श्रीवास्तव द्वारा समाज के सम्मुख शहर के किसी चौराहे का नाम लालबहादुर शास्त्री के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा एवं संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग अष्ठाना द्वारा भविष्य में होने वाले दशहरा मिलन समारोह में आयोजन के बारे में चर्चा की गई जिसमें कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किए जाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आर्केस्ट्रा एवं फनफेयर इत्यादि करने की चर्चा की गई। सभी उपस्थित चित्रांश बंधुओं ने किए जाने वाले आयोजन के लिए सहमति प्रदान की। इसके पश्चात स्वल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। पटेल नगर पार्क के संस्थापक अशोक अग्रवाल को चित्रांश बंधुओं द्वारा बधाई दी गई एवं उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में प्रमुख रूप में प्रो. पवन श्रीवास्तव, प्रो. गजेन्द्र सक्सैना, प्रो. पुनीत श्रीवास्तव, अनिल निगम एडवोकेट, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आलोक अष्ठाना, युवा शाखा के अध्यक्ष राहुल सक्सैना, अविनाश सक्सैना, संजय सक्सैना, मोनू भटनागर, नीलेश श्रीवास्तव, सर्वेश्वरदयाल श्रीवास्तव, अनिल खरे, राम कुलश्रेष्ठ, दिलीप श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, शैलेष भटनागर एवं विवेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।






Be First to Comment