Press "Enter" to skip to content

पत्रकारिता और जनसंचार में रोजगार की व्यापक संभावनाएं

शिवपुरी । पत्रकारिता और जनसंचार में रोजगार की वृहद संभावनाए है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्व विद्यालय के ग्वालियर परिसर द्वारा पत्रकारिता में रोजगारमुखी पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर पत्रकारिता, जनसंचार, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, ग्राफिक्स, एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते है।
यह विचार माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के ग्वालियर परिसर प्रभारी डॉ.नरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा व्यक्त किए। वे शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा विवेकानंद गाइडेंस एवं काउंस्लिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत पत्रकारिता एवं जनसंचार में रोजगार के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस अवसर पर डॉ.त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर रोजगार मूलक पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में रिर्पोटर, एडिटर, एंकर, फोटो जर्नलिस्ट, कैमरामेन, ग्राफिक्स डिजाइनर, जनसंपर्क अधिकारी, विज्ञापन और फिल्मों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर सकते है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की ओर ध्यान देना चाहिए। जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जाते है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि इन्टरमीडिएट के बाद भी बीए (जनसंचार), बीएससी (ग्राफिक्स एवं एनिमेशन), बीएससी (मल्टीमीडिया), बीबीए(जनसंचार) पाठ्यक्रेमों में प्रवेश लेकर पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में रोजगार तलाश सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जो स्नातक है और मीडिया में रोजगार प्राप्त करना चाहते है। वे एम.ए.(जनसंचार) का पाठ्यक्रम कर सकते है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर संभाग के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह सभी पाठ्यक्रम माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्व विद्यालय के ग्वालियर परिसर में संचालित है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ.यू.सी.गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता में रोजगार की व्यापक संभावनाए है। विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर के रूप में इस क्षेत्र में भी रोजगार की तलाश करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि रोजगार के लिए उन क्षेत्रों की तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है, जहां रोजगार की संभावना अधिक है और प्रतिस्र्पधा कम हो। प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय करैरा डॉ.एल.एल.खरे ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता का क्षेत्र रोजगार के लिए नए रूप में उभरकर आया है। इस क्षेत्र में प्रिंट मीडिया से लेकर वेब मीडिया तक रोजगार की व्यापक संभावनाएं है। इस अवसर पर केरियर मार्गदर्शन योजना की प्रभारी डॉ.विजय लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुरूप फोटोग्राफी एवं वीडियाग्राफी के क्षेत्र का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ.मधुलता जैन, डॉ.रामजीदास राठौर, योगेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!