जांच में हुआ खुलासा, आरोपी पर मामला दर्ज

शिवपुरी। बदरवास क्षेत्र के ग्राम अटलपुर में पांच मई को जहर खाकर एक 17 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बदरवास में ढावा संचालित करने वाले दिनेश श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी दिनेश बालिका के साथ छेड़छाड़ करता था और घटना से एक दिन पूर्व आरोपी उसके घर गया था और उसे धमकाया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर का सेवन कर लिया था।
विदित हो कि रचना पुत्री बलबीर धाकड़ उम्र 17 वर्ष ने जहर खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्र्ग कायम किया और मामले की जांच एएसआर्ई बीएल दोहरे को सौंपी जिन्होंने मामले की छानबीन की और मृतिका के परिजनों से पूछताछ की जिसमें ज्ञात हुआ कि मृत बालिका कम्प्यूटर की कोचिंग के लिए अटलपुर से बदरवास जाती थी। जहां एबी रोड़ पर ढावा संचालित करने वाला आरोपी दिनेश श्रीवास्तव उसके साथ छेड़छाड़ करता था। मृत्यु से आठ दिन पूर्व मृतिका ने अपने पिता को आरोपी की करतूत के बारे में बताया था तब उसका पिता आरोपी के परिजनों से मिलने ग्राम बरखेड़ा गया था और आरोपी को समझा बुझा दिया था। लेकिन यह बात आरोपी को नागबार गुजरी और मृत्यु से एक दिन पूर्व चार मर्ई को को आरोपी ग्राम अटलपुर पहुंचा उस समय बालिका के पिता एक विवाह सम्मेलन में ग्राम किशनपुर गए हुए थे। लेकिन रात में जब वह लौटकर आए तो आरोपी मृत बालिका के घर में था। जो बालिका को धमका रहा था। जिसे पकडऩे के लिए मृतिका के पिता ने काफी प्रयास किए लेकिन आरोपी वहां से भाग गया। भागते समय उसका पर्स गिर गया। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो गर्ई और दूसरे दिन सुबह युवती ने जहर का सेवन कर लिया।






Be First to Comment