शिवपुरी। शिवपुरी नगर के एक मात्र भव्य एवं आकर्षक पटेल नगर पार्क में बाल दिवस 14 नवम्बर को भव्य बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस को जहां ब”ाों के लिए दिन भर खानपान के स्टाल के साथ मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं बाल दिवस पर ब”ाों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसी दिवस को पटेल नगर पार्क में ही एक्यूप्रेशर के फुटपाथ एवं वाटर कूलर का भी शुभारंभ किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए पटेल नगर पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा समय समय पर ब”ाों, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के दृष्टिगत बाल दिवस 14 नवम्बर पर इस बार भव्य बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। बाल मेले में ब”ाों के लिए विभिन्न खान पान एवं चाट के स्टाल् लगाए जाएंगे जिसका ब”ो भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसी प्रकार ब”ाों के लिए ही मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटेल नगर पार्क में एक्यूप्रेशर फुट पाथ एवं वाटर कूलर भी लगाया जा रहा है जिसका शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा 14 नवम्बर को ही किया जाएगा। उन्होंने सर्वसंबंधितों से इस बाल मेले का भरपूर आनंद उठाने की अपील की है।
-बॉक्स
कार्यक्रम में यह अतिथि करेंगे शिरकत
शिवपुरी। पटेल नगर पार्क में बाल दिवस 14 नवम्बर पर बाल मेले, एक्यूप्रेशर फुटपाथ एवं वाटर कूलर के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, कमाण्डेंट सीआरपीएफ जेपी बलई, नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, सीईओ जिला पंचायत नीतू माथुर, एडीशनल एसपी कमल मौर्य, सेकेण्ड इन कमांडेंट सीआरपीएफ यादवेन्द्र सिंह यादव, वार्ड पार्षद पंकज शर्मा महाराज सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी जन जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
-बॉक्स
स्कूली ब”ाों को किया जाएगा आमंत्रित
शिवपुरी। पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि पटेल नगर पार्क में बाल दिवस 14 नवम्बर पर बाल मेले का भरपूर आनंद उठाने के लिए नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के ब”ाों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि नगर के विभिन्न क्षेत्रों के ब”ो इस आयोजन में सम्मिलित होकर बाल मेले का भरपूर आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस हेतु विभिन्न विद्यालयों के संचालकों एवं प्राचार्यों से सम्पर्क किया जा रहा है।





Be First to Comment