खनियांधाना , जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी द्वारा एक महत्वपूर्ण फेरबदल के अंतर्गत खनियाधाना बीआरसीसी विनोद गुप्ता को हटाकर वरिष्ठ अध्यापक संजय भदौरिया को नया बीआरसीसी का प्रभार सौंपा गया है इसके अतिरिक्त खनियाधाना के ही निवासी अशोक कुमार जैन जो कि वर्तमान में जिला शिक्षा केंद्र में एपीसी अकादमिक का पद संभाले हुए थे उनको प्रभारी बीआरसीसी बदरवास नियुक्त किया गया है ।
नवनियुक्त खनियाधाना बीआरसीसी भदोरिया ने आज शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया तथा कार्यालय स्टाफ व समस्त सीएसी से मुलाकात करके आगामी समय में किस प्रकार बेहतर कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श किया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वह सीख गई पूरे ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे तथा 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र प्रारंभ हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं पूर्व में ही जुटाने के लिए अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित करेंगे ।






Be First to Comment